पूंजीकरण के लिहाज़ से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी विमानन कंपनी बनी इंडिगो

भारतीय विमानन कंपनी इंडिगो बाज़ार पूंजीकरण के लिहाज़ से अमेरिकी विमानन कंपनी साउथवेस्ट एयरलाइंस को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई है। बुधवार को कारोबार की समाप्ति पर इंडिगो का बाज़ार पूंजीकरण ₹1,46,000 करोड़ ($17.5 बिलियन) से अधिक था। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, साउथवेस्ट एयरलाइंस का बाज़ार पूंजीकरण $17.3 बिलियन है।

Load More