पूछने ही वाला था कि आप अनुपम खेर हैं क्या?: अपने ऑटो में बैठे ऐक्टर से ड्राइवर
अभिनेता अनुपम खेर ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह एक ऑटो रिक्शा में सवारी करते नज़र आए। इस वीडियो में ऑटो ड्राइवर ने कहा कि वह उनसे पूछने ही वाला था कि 'वह अनुपम खेर हैं क्या'? वीडियो में उन्हें ट्रैफिक सिग्नल पर बच्चों से मिलते और उन्हें पतीसा (मिठाई) देते हुए भी देखा गया।