पूजा और हवन के बाद कन्हैया कुमार ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन
उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले कन्हैया ने अपने कार्यालय में हवन किया और सर्वधर्म पूजा में भी हिस्सा लिया जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। वहीं, इस सीट से बीजेपी की ओर से वर्तमान सांसद और उम्मीदवार मनोज तिवारी चुनावी मैदान में हैं।