पूनम की मौत के झूठ वाले स्टंट पर डिजिटल एजेंसी ने मांगी माफी, शेयर किए पॉज़िटिव कमेंट्स
सर्वाइकल कैंसर की जागरूकता के लिए अभिनेत्री-मॉडल पूनम पांडे की मौत के झूठ वाले स्टंट को लेकर विवाद के बाद कैंपेन में शामिल डिजिटल एजेंसी शबैंग ने माफी मांगी है। हालांकि एजेंसी ने कहा, "ऐसा करने से...'सर्वाइकल कैंसर' और इससे संबंधित शब्द गूगल पर सबसे अधिक सर्च होने वाले सब्जेक्ट बने।" एजेंसी ने लोगों के पॉज़िटिव कमेंट्स शेयर किए हैं।