पूरन के 44*(13) रन की बदौलत एलएसजी ने आखिरी ओवर में एसआरएच को हराया
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने शनिवार को निकोलस पूरन के 44*(13) रनों की बदौलत सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) को 7 विकेट से हरा दिया और आईपीएल 2023 की अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई। एलएसजी ने 19.2 ओवर में 183 रनों का लक्ष्य हासिल किया। अपना तीसरा आईपीएल मैच खेल रहे एसआरएच के प्रेरक मांकड़ ने सर्वाधिक 64*(45) रन बनाए।