पूरा देश उत्तराखंड में सुरंग से रेस्क्यू किए गए मज़दूरों के साहस को सलाम करता है: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्तरकाशी (उत्तराखंड) में सिल्क्यारा-बड़कोट सुरंग के अंदर 17 दिन से फंसे 41 मज़दूरों को सुरक्षित बाहर निकाले जाने पर खुशी जताई है। राष्ट्रपति ने 'X' पर लिखा, "राष्ट्र उन श्रमिकों के साहस को सलाम करता है जो घरों से दूर रहकर जोखिम उठाते हुए आधारभूत संरचना खड़ा करने का काम करते हैं।"