पूरा देश मणिपुर के लिए प्रार्थना कर रहा है, वहां जो हुआ वह बहुत दुखद है: द. कोरिया में जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को दक्षिण कोरिया में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए मणिपुर में हुई हिंसा को लेकर कहा कि वहां जो हुआ वह बेहद दुखद था और सभी को हिंसा पर अफसोस है। उन्होंने कहा, "पूरा देश मणिपुर के लिए प्रार्थना कर रहा है और लोग वहां सामान्य स्थिति देखना चाहते हैं।"