पूरा हिंदुस्तान मेरा घर है: 'सरकारी बंगला वापस मिलने पर आप कितने खुश हैं' पूछे जाने पर राहुल
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली में सरकारी बंगला वापस मिलने के बाद 'बंगला मिलने पर आप कितने खुश हैं' सवाल पर कहा, "मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है।" दरअसल, 'मोदी सरनेम' मामले में दोषी पाए जाने के बाद संसद सदस्यता गंवाने पर उन्हें बंगला खाली करना पड़ा था। एससी ने 4 अगस्त को उनकी सज़ा पर रोक लगा दी थी।