पूरी तरह से भ्रामक: ईडी द्वारा विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन की जांच की खबरों पर पेटीएम
पेटीएम ने उन रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिनमें दावा किया गया था कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन को लेकर पेटीएम की जांच कर रहा है। पेटीएम ने कहा, "ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स पूरी तरह भ्रामक, आधारहीन और दुर्भावनापूर्ण हैं।" इससे पहले पेटीएम ने मनी लॉन्डरिंग मामले में कंपनी की जांच की रिपोर्ट्स का खंडन किया था।