पूरे देश के लिए गर्व का पल है: भारत को 2 ऑस्कर मिलने पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेलुगू फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' और ​'द एलीफेंट विस्परर्स' को ऑस्कर अवॉर्ड मिलने पर मंगलवार को बधाई और शुभकामनाएं दीं। नीतीश कुमार ने कहा कि यह भारतीय फिल्म जगत के साथ पूरे देश के लिए गर्व का पल है। बकौल मुख्यमंत्री, इसके लिए फिल्म निर्माण करने वाली पूरी टीम को बधाई।

Load More