पूरे परिवार को फिल्म बिज़नेस में लगा रखा है, फिल्में बनाते हुए उनकी याद नहीं आती: राजामौली
फिल्ममेकर स्टीवन स्पिलबर्ग ने एस.एस. राजामौली से कहा है कि उन्होंने घर पर समय बिताने के लिए कुछ फिल्में ठुकराईं। इसको लेकर राजामौली ने कहा कि वह उल्टा करते हैं। उन्होंने कहा, "मैंने पूरे परिवार को फिल्म बिज़नेस में लगा रखा है, मेरी पत्नी, बेटा, भाई, उसकी पत्नी - सभी मेरे साथ फिल्में बनाते हैं इसलिए उनकी याद नहीं आती।"