पूरे शरीर पर आग लगाकर 17 सेकेंड तक बिना ऑक्सीजन 100 मीटर दौड़ा शख्स, बनाया रिकॉर्ड
फ्रांस के 39-वर्षीय जोनाथन वेरो ने पूरे शरीर पर आग लगाकर सबसे तेज़ 100 मीटर दौड़ने का नया रिकॉर्ड बनाया है। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने उनका वीडियो ट्वीट कर बताया कि वह 17 सेकेंड तक बिना ऑक्सीजन के दौड़े। गिनीज़ ने कहा, "उन्होंने...272.25 मीटर दौड़कर पूरे शरीर पर आग के साथ सबसे अधिक दूरी तक दौड़ने का भी रिकॉर्ड बनाया।"