पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य के सामने से गुज़रते विमान की तस्वीर हुई वायरल
पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान सोमवार को सूर्य के सामने से गुज़रते एक विमान की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। यह तस्वीर इंडियाना (अमेरिका) के मेमोरियल स्टेडियम में हूज़ियर कॉस्मिक सेलिब्रेशन के दौरान ली गई थी। गौरतलब है कि सोमवार को अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको के अलग-अलग हिस्सों में यह पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई दिया था।