पूर्णिया से उम्मीदवार पप्पू यादव और उनकी पत्नी के पास है ₹10 करोड़ से अधिक की संपत्ति

पूर्णिया (बिहार) लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने अपने चुनावी हलफनामे में अपने व पत्नी के पास ₹10 करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित की है। पप्पू के पास ₹42.44 लाख की चल और ₹1.35 करोड़ की अचल संपत्ति है। वहीं, उनकी पत्नी रंजीत रंजन के पास ₹89.76 लाख की चल और ₹7.45 करोड़ की अचल संपत्ति है।

Load More