पूर्व आईपीएल अध्यक्ष ललित मोदी ने की सुष्मिता सेन को डेट करने की पुष्टि; शेयर कीं तस्वीरें
आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने खुलासा किया है कि वह अभिनेत्री सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं। तस्वीरें शेयर कर उन्होंने लिखा, "परिवारों के साथ ग्लोबल टूर के बाद लंदन वापसी...और मेरी बेटर हाफ सुष्मिता सेन के साथ...एक नई शुरुआत।" उन्होंने दूसरा ट्वीट किया, "बस एक-दूसरे को...डेट कर रहे हैं...शादी नहीं की है...वह भी एक दिन होगी।"