पूर्व आईपीएस अधिकारी वंजारा ने गुजरात में बनाई नई पार्टी, कहा- लोहा ही लोहे को काट सकता है
गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र राज्य के पूर्व आईपीएस अधिकारी डी.जी. वंजारा ने मंगलवार को 'प्रजा विजय पक्ष' नाम से राजनीतिक पार्टी लॉन्च की। 'न्यूज़24' के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि बीजेपी के 27-साल के हिंदुत्ववादी शासन को खत्म करने के लिए गुजरात में दूसरी हिंदुत्ववादी पार्टी चाहिए क्योंकि लोहा ही लोहे को काट सकता है।