पूर्व इंग्लिश स्पिनर पनेसर ने ब्रिटिश संसद के प्रत्याशी के रूप में वापस लिया नाम

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने आगामी आम चुनाव के लिए ब्रिटिश संसद के प्रत्याशी के रूप में अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "मुझे सुनने, सीखने और अपने राजनीतिक घर को खोजने के लिए और अधिक समय की ज़रूरत है।" पिछले हफ्ते ही वर्कर्स पार्टी ऑफ ब्रिटेन ने उन्हें प्रत्याशी घोषित किया था।

Load More