पूर्व ऐक्टर साहिल खान ने अपनी 21 वर्षीय गर्लफ्रेंड मिलिना से की शादी, शेयर कीं तस्वीरें
पूर्व ऐक्टर साहिल खान ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि उन्होंने अपनी 21 वर्षीय गर्लफ्रेंड मिलिना से शादी कर ली है। उन्होंने कहा, "हमारी सगाई रूस में हुई थी और हमने आधिकारिक तौर पर भी शादी कर ली है। हम जल्द ही दुबई या भारत में एक रिसेप्शन भी आयोजित करेंगे।" 47-वर्षीय साहिल ने बताया कि मिलिना बेलारूस से हैं।