पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लेग-स्पिनर शेन वॉर्न का 52-वर्ष की उम्र में निधन, हार्ट अटैक की आशंका
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लेग-स्पिनर शेन वॉर्न का 52-वर्ष की उम्र में थाईलैंड में निधन हो गया है। वॉर्न के मैनेजमेंट द्वारा जारी बयान में हार्ट अटैक से उनके निधन की आशंका जताई गई है। बयान में कहा गया है, "वॉर्न अपने विला में बेसुध पाए गए और मेडिकल स्टाफ के प्रयासों के बावजूद उन्हें रिवाइव नहीं किया जा सका।"