पूर्व कमिश्नर ने वापस लिए पाक चुनावों में धांधली के आरोप, कहा- 'पीटीआई' ने लालच दिया था
पाकिस्तान के आम चुनावों में धांधली के आरोप लगाने वाले रावलपिंडी के पूर्व कमिश्नर लियाकत अली ने अपने आरोप वापस ले लिए हैं। लियाकत ने बताया कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी 'पीटीआई' द्वारा लालच दिए जाने के चलते धांधली के आरोप लगाए थे। लियाकत ने 13 उम्मीदवारों को गलत तरीके से जीत मिलने का दावा किया था।