पूर्व कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने छोड़ी 'आप', कहा- 'आप' व कांग्रेस का गठबंधन नैतिकता के खिलाफ
'आप' की हरियाणा इलेक्शन कैंपेन कमिटी के अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। तंवर ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजे इस्तीफे में कहा कि मौजूदा राजनीतिक माहौल में 'आप' का कांग्रेस का साथ देना उनकी नैतिकता के खिलाफ है। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके तंवर ने 2022 में कांग्रेस छोड़ी थी।