पूर्व केंद्रीय गृह सचिव माधव गोडबोले का पुणे में 85 वर्ष की आयु में हुआ निधन
पूर्व केंद्रीय गृह सचिव और आईएएस अधिकारी माधव गोडबोले का सोमवार को पुणे में उनके आवास पर कार्डियक अरेस्ट के कारण 85-वर्ष की आयु में निधन हो गया। गौरतलब है, गोडबोले 1993 में सेवानिवृत्त होने से पहले न्याय विभाग के सचिव सहित कई पदों पर रहे। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी और विलियम्स कॉलेज मैसाचुसेट्स से एम.ए. किया।