पूर्व केंद्रीय मंत्री और ऐक्टर आयुष के दादा सुखराम ब्रेन स्ट्रोक के बाद दिल्ली एम्स में हुए भर्ती
ऐक्टर आयुष शर्मा के दादा और पूर्व दूरसंचार मंत्री पंडित सुखराम शर्मा को ब्रेन स्ट्रोक के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। इससे पहले उन्हें शुक्रवार को मंडी (हिमाचल प्रदेश) के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनसे मुलाकात की थी। 94 वर्षीय शर्मा प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की सरकार में दूरसंचार मंत्री थे।