पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने बीजेपी से दिया इस्तीफा, कल कांग्रेस में होंगे शामिल
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है और वह मंगलवार को कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी व पूर्व विधायक प्रेम लता ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले 10 मार्च को बीरेंद्र सिंह के बेटे और हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हुए थे।