पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़ में रविवार को हुई बीजेपी की विधायक दल की बैठक में कुनकुरी से विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय को राज्य का अगला मुख्यमंत्री चुन लिया गया। इस बैठक में बीजेपी की तरफ से केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए नेता भी शामिल हुए थे। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 90 में से 54 सीटें जीती हैं।