पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का एमपी में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का शनिवार को मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम स्थित उनके पैतृक गांव आंखमऊ में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान शरद यादव की बेटी सुभाषिनी व बेटे शांतनु ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। यादव का गुरुवार को 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।