पूर्व छात्र द्वारा जलाई गई एमपी के कॉलेज की महिला प्रिंसिपल की हुई मौत
इंदौर (मध्य प्रदेश) में सोमवार को बी.एम. फार्मेसी कॉलेज में 24 वर्षीय पूर्व छात्र द्वारा 'पेट्रोल छिड़ककर जलाई गई' प्रिंसिपल विमुक्ता शर्मा (54) ने शनिवार तड़के अस्पताल में दम तोड़ दिया। आरोप है कि मार्कशीट मिलने में देरी को लेकर पूर्व छात्र ने घटना को अंजाम दिया। कलेक्टर इलैयाराजा टी. ने आरोपी पर एनएसए लगाने के निर्देश दिए हैं।