पूर्व जजों व नौकरशाहों ने की पीएम पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की आलोचना, जारी किया बयान

300 से अधिक रिटायर्ड जजों, सेवानिवृत्त नौकरशाहों और सशस्त्र बलों के सेवानिवृत्त अधिकारियों ने शनिवार को बयान जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की आलोचना की। बयान में कहा गया, "बीबीसी सीरीज़ न केवल भ्रामक रिपोर्टिंग पर आधारित है बल्कि स्वतंत्र व लोकतांत्रिक राष्ट्र के तौर पर भारत के 75 साल पुराने इतिहास पर सवाल उठाती है।"

Load More