पूर्व जापानी पीएम शिंज़ो आबे को टोक्यो में श्रद्धांजलि देते पीएम मोदी का वीडियो आया सामने
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे को टोक्यो में राजकीय अंत्येष्टि में श्रद्धांजलि देते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सामने आया है। इससे पहले पीएम मोदी ने जापान के पीएम फुमियो किशिदा से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने कहा, "आज हम इस दुख की घड़ी में मिल रहे हैं। आबे को पूरा भारत याद कर रहा है।"