पूर्व टेनिस खिलाड़ी एना इवानोविच ने की तीसरी बार गर्भवती होने की पुष्टि, शेयर की तस्वीर
दुनिया की पूर्व नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी एना इवानोविच ने तीसरी बार गर्भवती होने की घोषणा की है। उन्होंने अपने पति व जर्मनी के पूर्व फुटबॉलर बास्टियन श्वाइंस्टाइगर के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। गौरतलब है, इवानोविच और बास्टियन की शादी 2016 में हुई थी और उनके दोनों बेटों का जन्म क्रमश: 2018 और 2019 में हुआ था।