पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार्स कैरियन क्रॉस व स्कारलेट ने ग्लेशियर की चोटी पर की शादी
पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार्स कैरियन क्रॉस व स्कारलेट बोर्डो ने हाल ही में अलास्का में एक ग्लेशियर की चोटी पर शादी की और दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी समारोह की तस्वीरें व वीडियो शेयर किए हैं। क्रॉस ने वीडियो शेयर कर लिखा, "हमने अलास्का के लिए उड़ान भरी…और बेहद निजी समारोह के लिए...एक हेलीकॉप्टर के ज़रिए ग्लेशियर पर पहुंचे।"