पूर्व पाक पीएम इमरान की पत्नी को जेल में ज़हर दिए जाने का कोई सबूत नहीं है: डॉक्टर
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी के डॉक्टर ने मेडिकल जांच के बाद बताया है कि उन्हें (बुशरा) सब-जेल में ज़हर दिए जाने का कोई सबूत नहीं मिला है। गौरतलब है कि इमरान ने बुशरा को इस्लामाबाद स्थित उनके निजी आवास पर बनाई गई सब-जेल में ज़हरीला खाना दिए जाने का दावा किया था।