पूर्व पाक पीएम इमरान खान और बुशरा बीबी का निकाह शरिया कानून के हिसाब से नहीं हुआ: मुफ्ती
पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान और बुशरा बीबी का निकाह कराने वाले मौलवी मुफ्ती सईद के मुताबिक, शादी शरिया कानून के मुताबिक नहीं हुई। बकौल मौलवी, उस समय बुशरा का इद्दत का वक्त पूरा नहीं हुआ था। किसी मुस्लिम महिला का पति से तलाक होने के बाद कुछ समय तक दूसरी शादी पर पाबंदी होती है जिसे इद्दत कहते हैं।