पूर्व पाक पीएम इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को अल-कादिर ट्रस्ट केस में मिली ज़मानत
पाकिस्तान की एक अदालत ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को 23 मई तक के लिए प्रोटेक्टिव ज़मानत दे दी है। इस मामले में एक रियल एस्टेट कंपनी द्वारा ₹15 करोड़ की कीमत वाली ज़मीन अल-कादिर ट्रस्ट को देने का आरोप है जिसके मालिक इमरान खान और बुशरा हैं।