पूर्व पाक पीएम इमरान खान की पार्टी के मुख्यालय का अवैध हिस्सा किया गया ध्वस्त
इस्लामाबाद (पाकिस्तान) में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के मुख्यालय के अवैध हिस्से को कैपिटल डेवलपमेंट अथॉरिटी (सीडीए) ने अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत ध्वस्त कर दिया है। इस दौरान पार्टी नेता आमिर मुगल को इस्लामाबाद पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। 'ट्रिब्यून' के मुताबिक, सीडीए ने पार्टी मुख्यालय को सील भी कर दिया है।