पूर्व पाक पीएम इमरान खान को भ्रष्टाचार के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पाकिस्तान के एक कोर्ट ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अल-कादिर भ्रष्टाचार मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कोर्ट ने खान की रिमांड बढ़ाने की भ्रष्टाचार रोधी संस्थान की अपील को खारिज कर दिया। सुनवाई के दौरान इमरान की पत्नी बुशरा बीबी और बहनें अलीमा खानम व नोरीन खानम भी मौजूद थीं।