पूर्व पाक पीएम इमरान व उनकी पत्नी को रिश्वत के रूप में ज़मीन लेने के मामले में दोषी ठहराया गया
पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को रिश्वत के रूप में ज़मीन लेने के मामले में दोषी ठहराया गया है। जेल में बंद इमरान को इससे पहले भ्रष्टाचार के 2 मामलों व गैर-कानूनी निकाह मामले में दोषी ठहराया गया था।
पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने भी इमरान को 5 साल के लिए अयोग्य घोषित किया हुआ है।