पूर्व पाक महिला कप्तान बिस्माह मारूफ ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान बिस्माह मारूफ ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया।
बाएं हाथ की बल्लेबाज़ बिस्माह ने भारत के खिलाफ 2006 में वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया था और उन्होंने पाकिस्तान के लिए 276 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने इस दौरान वनडे में 44 व टी20I क्रिकेट में 36 विकेट भी लिए।