पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया तारे का नाम

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर पृथ्वी से 392.01 प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक तारे का नाम रखा गया है। बीजेपी की औरंगाबाद (महाराष्ट्र) इकाई ने इंटरनैशनल स्पेस रजिस्ट्री के पास इस तारे का रजिस्ट्रेशन दिवंगत वाजपेयी की जयंती (25 दिसंबर) के मौके पर कराया। वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के तौर पर मनाया गया था।

Load More