पूर्व पीएम देवेगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना को अपहरण मामले में सशर्त मिली ज़मानत
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे व जेडीएस विधायक एचडी रेवन्ना को एक महिला के अपहरण के मामले में बेंगलुरु (कर्नाटक) के एक कोर्ट ने सशर्त ज़मानत दे दी है। प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल मामले की एक पीड़िता के बेटे ने एचडी रेवन्ना के सहयोगी पर उसकी मां का अपहरण करने का आरोप लगाया था।