पूर्व पोप बेनेडिक्ट XVI का 95 साल की उम्र में हुआ निधन
जर्मनी में जन्मे पूर्व पोप बेनेडिक्ट XVI का 95 साल की उम्र में वेटिकन में निधन हो गया है। रोमन कैथोलिक चर्च के 265वें लीडर रहे बेनेडिक्ट कुछ समय से बीमार थे। वह 8 साल से कम समय तक कैथोलिक चर्च के पोप रहे और 2013 में ग्रेगरी XII (1415) के बाद इस्तीफा देने वाले पहले पोप थे।