पूर्व बार्सिलोना फुटबॉलर प्रिंस ने मेटावर्स में चांद पर इटैलियन मॉडल से रचाई शादी
प्रिंस के नाम से मशहूर पूर्व बार्सिलोना फुटबॉलर केविन प्रिंस बोटेंग ने इटैलियन मॉडल वैलेंटीना फ्रैडेग्राडा से मेटावर्स में चांद पर शादी रचाई है। प्रिंस ने पहले कहा था, "मैं वैलेंटीना के लिए कुछ खास करना चाहता था...जो कभी किसी ने नहीं किया हो। OVER के लिए धन्यवाद, हम प्यार का जश्न ऐसे मनाएंगे...जैसा पहले किसी ने नहीं किया होगा।"