पूर्व बॉयफ्रेंड व रैपर शॉन कॉम्ब्स पर रेप का मुकदमा करने के एक दिन बाद कैसी ने किया समझौता
गायिका कसैंड्रा वेंचुरा 'कैसी' ने पूर्व बॉयफ्रेंड व रैपर शॉन कॉम्ब्स पर रेप, मारपीट और सेक्स ट्रैफिकिंग का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर करने के एक दिन बाद ही समझौता कर लिया है। कैसी ने बयान में कहा, "मैंने इस मामले में इस शर्त पर सौहार्दपूर्ण समझौता करने का फैसला किया है कि कुछ चीज़ें मेरे नियंत्रण में हैं।"