पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी का 77 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी का सोमवार को 77-वर्ष की उम्र में निधन हो गया। दिग्गज स्पिनर बेदी ने भारत के लिए 1967-1979 के बीच 67 टेस्ट में 266-विकेट और 10 वनडे में 7-विकेट लिए थे। उनकी कप्तानी में भारत को 22 टेस्ट में से 6 में जीत मिली थी। गौरतलब है, 2021 में उनकी बाइपास सर्जरी हुई थी।