पूर्व भारतीय कबड्डी कप्तान दीपक निवास व उनकी बॉक्सर पत्नी स्वीटी बूरा बीजेपी में हुईं शामिल

भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक निवास हुड्डा और उनकी पत्नी व बॉक्सर स्वीटी बूरा बीजेपी में शामिल हो गई हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष नायब सैनी ने सोमवार को अन्य कई नेताओं की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस दौरान कई अन्य लोग भी बीजेपी में शामिल हुए।

Load More