पूर्व भारतीय क्रिकेटर नमन के पिता ₹1.25 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी के आरोप में एमपी में गिरफ्तार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर नमन ओझा के पिता वी.के. ओझा को पुलिस ने बैतूल (मध्य प्रदेश) में ₹1.25 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, 2013 में वी.के. ओझा के बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा का प्रबंधक रहने के दौरान लगभग 34 फर्ज़ी खाते खोले गए जिनमें केसीसी लोन ट्रांसफर किया गया और ₹1.25 करोड़ निकाले गए।