पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार की कार को यूपी में कैंटर ने मारी टक्कर; बाल-बाल बचे
पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार की कार को मेरठ (उत्तर प्रदेश) में एक कैंटर ने मंगलवार रात करीब 10 बजे टक्कर मार दी जिससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैंटर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। हादसे के वक्त कार में सवार प्रवीण और उनका बेटा बाल-बाल बच गए।