पूर्व मॉडल दिव्या के शव को गुरुग्राम के होटल में घसीटे जाने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा के शव को गुरुग्राम के सिटी पॉइंट होटल में घसीटे जाने का सीसीटीवी फुटेज ऑनलाइन सामने आया है। पुलिस ने उनकी हत्या के मामले में होटल के मालिक अभिजीत सिंह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, दिव्या 2016 में मुंबई में कथित फर्ज़ी मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड थीं।