पूर्व मॉडल दिव्या के सिर में मिली गोली, पॉइंट ब्लैंक रेंज से मारी गई थी: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि उसे पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारी गई थी और पोस्टमॉर्टम में उसके सिर में एक गोली भी मिली है। 'आजतक' की रिपोर्ट के मुताबिक, दिव्या का पोस्टमॉर्टम हिसार (हरियाणा) के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में हुआ और इस दौरान उनकी मां और भाई अस्पताल में मौजूद थे।