पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा का शव नहर में फेंकने में शामिल आरोपी हुआ गिरफ्तार
गुरुग्राम पुलिस ने पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के मामले में रवि बंगा नामक आरोपी को जयपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बंगा पर ₹50,000 का इनाम रखा था। गौरतलब है, बंगा ने दिव्या के शव को नहर में फेंकने में अन्य आरोपी की मदद की थी। मामले में अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।